Wednesday, July 31, 2019

उन्नाव: '35 बार शिकायत की, कोई कार्रवाई नहीं हुई'-प्रेस रिव्यू

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ उन्नाव पीड़िता के एक रिश्तेदार का कहना है कि पीड़िता के परिवार ने पिछले एक साल में 35 पुलिस शिकायतें दर्ज कराईं थी.

परिवार ने पुलिस और प्रशासन को दी गई अपनी 35 लिखित शिकायतों में कहा था कि उन्हें अभियुक्त की ओर से हमले या नुक़सान की आशंका है. लेकिन इन अर्जियों के बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की.

परिवार ने ये आशंका भी जताई थी कि मामले के मुख्य अभियुक्त और बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर या उनके साथी उन्हें निशाना बना सकते हैं.

पीड़िता के रिश्‍तेदार ने बताया, "हम डर में जी रहे हैं. पिछले साल सीबीआई जांच शुरू करने के बाद से ही हमें जान से मारने की धमकियां मिल रही थी. डर इतना ज़्यादा था कि हमने माखी स्थित अपना घर तक छोड़ दिया."

उन्‍नाव के एसपी एमपी वर्मा ने भी स्‍वीकार किया कि पुलिस को 33 शिकायतें मिली थीं लेकिन 'उनमें कोई दम नज़र नहीं आया, इसलिए उन्‍हें ख़ारिज कर दिया गया.'

नवभारत टाइम्स की एक ख़बर के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक वाकये का ज़िक्र करते हुए जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर भारत का अभिन्न अंग बताया.

मलिक ने कहा, ''कश्मीर में राज करने वाले लोग यहां के लोगों को इतने सपने दिखाते रहे. एक बार तो मेरे शॉलवाले ने भी मुझसे पूछा था कि क्या हम आज़ाद हो जाएंगे? मैंने उससे कहा कि तुम तो आज़ाद ही हो, लेकिन अगर तुम पाकिस्तान के साथ जाने को आज़ादी समझते हो तो चले जाओ पाकिस्तान, लेकिन हिंदुस्तान को तोड़कर कोई आज़ादी नहीं मिलेगी.''

मलिक का यह बयान ऐसे वक़्त में आया है जब जम्मू-कश्मीर में लगातार हलचल बनी हुई है. केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में 10 हज़ार अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती का आदेश दिया है.

इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 35ए को लेकर कोई बड़ा फ़ैसला कर सकती है. हालांकि राज्यपाल ने इन कयासों को अफ़वाह बताया और लोगों से अपील की कि इन पर ध्यान न दें.

No comments:

Post a Comment

疫情延烧 美国参议院再通过约5000亿美元经济援助计划

  中新网4月22日电 据外媒报道, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长...