भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दर्शकों की कमी को देख क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) परेशान है. उसने बीसीसीआई से दिन-रात्रि टेस्ट के विरोध पर पुनर्विचार की अपील की है. सीए ने शुक्रवार कहा कि उन्हें अगले दौरे पर एडिलेड में दूधिया रोशनी में मैच खेलना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने कहा कि टेस्ट के पहले दिन मैदान में 23,802 दर्शक पहुंचे, जो 2013 में इस मैदान के पुननिर्माण के बाद सबसे कम है. यह चिंता करने वाली बात है.
पर भारत का पलड़ा भारी, अश्विन-पेसरों ने की गजब की बॉलिंग
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स से जब पूछा गया कि क्या दर्शकों की कम संख्या ने उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया कि एडिलेड में टेस्ट क्रिकेट दिन-रात्रि में खेला जाए, तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, प्रशंसक क्या चाहते हैं यह काफी मायने रखता है और उनकी मौजूदगी यह बता भी रही है. पिछले वर्षों में यहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.’
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक पिछले साल इस मैदान में एशेज के पहले मैच के लिए 55,000, उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए 32,255 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन मैदान में 47,441 दर्शक मौजूद थे.
गुरुवार को दर्शकों की यह संख्या चार साल पहले भारत के खिलाफ यहां खेले गए मैच के पहले दिन से भी कम थी. उस मैच में 25,619 दर्शक मैदान में मौजूद थे. उन्होंने एसईएन रेडियो से कहा, ‘इस में कोई शक नहीं कि दिन-रात्रि टेस्ट के प्रशंसक हमसे दूर हुए हैं. हम एडिलेड में फिर से दिन-रात्रि टेस्ट मैच की तरफ लौटना चाहेंगे.’
पुजारा ने दिखाया द्रविड़ वाला दम, हैरान कर देगा ये रिकॉर्ड
रॉबर्टस ने कहा उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के अगले दौरे पर दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के लिए तैयार होगा. उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा ही उम्मीद कर रहे. हम एक बार में एक कदम लेंगे. हम यह मानते हैं कि टेस्ट को लेकर उनका नजरिया अलग है. उम्मीद है कि प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर हम दिन-रात्रि टेस्ट में खेल सकते है.’
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
疫情延烧 美国参议院再通过约5000亿美元经济援助计划
中新网4月22日电 据外媒报道, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长...
-
此次会议有来自37个国家的领袖和两个国际组织出席 ,但并未有民间团体参加。值得注意的是,美国及印度皆未派代表参加。学者分析,今年论坛将会着重于如何深化与各国合作,并面对来自外界质疑。 质疑中开幕 各国政要周三陆续抵达中国,北京安检也因此升级。 论坛首日将举行多场合作论坛和一...
-
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दर्शकों की कमी को देख क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) परेशान है. उसने बीसीसीआई से दिन-रात्रि टेस्ट के वि...
-
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ उन्नाव पीड़िता के एक रि श्तेदार का कहना है कि पीड़िता के परिवार ने पिछले एक साल में 35 पुलिस श...
No comments:
Post a Comment