Thursday, February 28, 2019

टीम इंडिया 7 विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत में पहली बार सीरीज जीती

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दो मैच की सीरीज के आखिरी टी-20 में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने 2-0 से सीरीज जीत ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में पहली बार टी-20 सीरीज जीती है। ओवरऑल बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 11 साल बाद भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने में सफल हुआ है। इससे पहले उसने 2008 में घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती थी।

13 साल बाद लगातार दो सीरीज हारी टीम इंडिया

भारत इस साल लगातार दूसरी टी-20 सीरीज हार गया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इसी महीने भारत के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज 2-1 जीती थी। टीम इंडिया ने पहला इंटरनेशनल टी-20 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। पिछले 13 साल में सिर्फ एक बार टीम इंडिया लगातार दो टी-20 सीरीज हारी है। आखिरी बार 2011 में भारत को इंग्लैंड से लगातार दो सीरीज में हार मिली थी।

मैक्सवेल ने करियर का तीसरा शतक लगाया

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19.4 ओवर में 3 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया। उसके लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। टी-20 में यह उनका तीसरा शतक है। मैक्सवेल ने 55 गेंद की अपनी पारी में 7 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट :

पहला विकेट (2.2 ओवर) : ऑस्ट्रेलिया ने 2 ओवर में 13 रन बनाए थे। कप्तान कोहली ने सिद्धार्थ कौल को गेंद थमाई। उनकी इस गेंद को मार्क्स स्टोइनिस ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के नीचे से होते हुई विकेट पर जा लगी।

दूसरा विकेट (3.6 ओवर) : विजय शंकर को इस गेंद को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने पुल करके बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर पूरी तरह से आई नहीं और मिडविकेट पर शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की।

तीसरा विकेट (11.1 ओवर) : शंकर ने यह गेंद ओवर द विकेट फेंकी। शॉर्ट ने फ्रंट फुट आकर इसे हिट किया, लेकिन बल्ला क्रास चला और कवर में खड़े लोकेश राहुल ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की।

कोहली-धोनी की शतकीय साझेदारी
इससे पहले भारतीय पारी में कप्तान विराट कोहली 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 38 गेंद में 72 और दिनेश कार्तिक 3 गेंद में 8 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ 50 गेंद में 100 रन की साझेदारी की। धोनी ने 23 गेंद में 40 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेसन बेहरेनडॉर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस और डी आर्सी शॉर्ट ने 1-1 विकेट लिए।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

पहला विकेट (7.1 ओवर) : भारतीय टीम को पहला झटका राहुल के रूप में लगा। राहुल 26 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। राहुल को नाथन कूल्टर नाइल ने झाए रिचर्डसन के हाथों कैच आउट कराया।

दूसरा विकेट (9.2 ओवर) : राहुल के आउट होने के तुरंत बाद ही टीम इंडिया को दूसरा झटका भी लगा। दूसरे ओपनर शिखर धवन 24 गेंद पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर उनका कैच मार्क्स स्टोइनिस ने लिया।

तीसरा विकेट (10.5 ओवर) : धवन की जगह बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। उन्हें 1 रन के निजी स्कोर पर डी आर्सी शार्ट ने आउट किया। रिचर्डसन ने अपने बाईं ओर डाइव लगाते हुए उनका कैच लिया। पंत पहले मैच में तीन रन बनाए थे।

चौथा विकेट (19.1 ओवर) : पैट कमिंस की यह गेंद थोड़ी शॉर्ट रही। यह ऑफ स्टम्प से बाहर जा रही थी। धोनी ने छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद ज्यादा ऊंची चली गई और एरॉन फिंच ने लॉन्ग ऑफ पर आसानी से उनका कैच पकड़ लिया।

धोनी 350+ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 3 छक्के लगाए। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 352 छक्के हो गए हैं। वे 350 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय हैं। वे सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में श्रीलंका के सनत जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। शीर्ष पर मौजूद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 492 छक्के लगा चुके हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्के के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम 398 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा ने 349 छक्के लगाए हैं।

शंकर-कौल अंतिम एकादश में शामिल

टीम इंडिया ने अंतिम एकादश में तीन बदलाव किए। उपकप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया। उनकी जगह शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया। वहीं, मयंक मार्कंडेय की जगह विजय शंकर और उमेश यादव की जगह सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया।

No comments:

Post a Comment

疫情延烧 美国参议院再通过约5000亿美元经济援助计划

  中新网4月22日电 据外媒报道, 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长...